पनवेल : लोकप्रिय विधायक प्रशांत ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जाणीव एक सामाजिक संस्था, पनवेल द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “ऋतु हरा” का आयोजन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु के विविध रंगों, भावों और अनुभवों को समर्पित यह अनूठा कार्यक्रम मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को शाम 6:30 बजे आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह, पनवेल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें केवल वर्षा गीत ही नहीं, बल्कि बारिश के 22 अलग-अलग रूपों को संगीत, कविता, नाट्य प्रस्तुति और अन्य कलात्मक माध्यमों से जीवंत किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संकल्पना एवं प्रभावी प्रस्तुति का दायित्व अनघा मोडक ने संभाला है। सभी नागरिकों एवं कला प्रेमियों के लिए कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।
यह आयोजन जाणीव एक सामाजिक संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष एवं महापौर नितीन जयराम पाटिल के मार्गदर्शन में विधायक प्रशांत ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने पनवेल तथा आसपास के नागरिकों, साहित्य, संगीत एवं कला प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस अनूठे सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बनने की अपील की है।
निःशुल्क प्रवेशिका हेतु संपर्क करें:
– महापौर नितीन जयराम पाटिल जनसंपर्क कार्यालय: 9323266163, 8451842919, 9820666768, 9819676518
– पनवेल भाजपा केंद्रीय कार्यालय: 8080828182
– अमोल स्टेशनरी, तिलक रोड: 9820233349
