नेरूळ स्टेशन परिसर व प्लॅटफॉर्म पर फेरीवालो का अवैध कब्जा
नवी मुंबई. : नेरुल पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर ही धारदार हथियार लहराते हुए हमला करने का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्टेशन परिसर स्थित वाइन शॉप के बाहर रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग खुलेआम शराब पीते हैं। इससे आने-जाने वाले यात्रियों, महिलाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समय पर प्रभावी पुलिस कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा इस घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
