जौनपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शाही पुल से शुक्रवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई गई।
जानकारी के अनुसार गूलर घाट मोहल्ला निवासी गुड़िया (17) पुत्री सैयद अपनी मां शनिला के साथ माधारे टोला में आयोजित मजलिस में शामिल होकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे जब ई-रिक्शा शाही पुल पर पहुंचा था तभी नदी में छलांग लगा दी। अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
