जौनपुर में दस लाख पौधे लगवायेगी कांग्रेस -डा. प्रमोद कुमार सिंह
जौनपुर : हर व्यक्ति को प्रकृति और पेड़ पौधों को बचाने और उसे संरक्षित करने के लिए हमेशा सजग रहना चाहिए, वृक्षारोपण धरती का सबसे पुनीत और महत्वपूर्ण कार्य है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर के बड़ी मस्जिद के पास कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कहा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन खो बनाये रखने के लिए वृक्षों का व्यापक और पर्याप्त मात्रा में होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु देने के साथ ही मानसून और भीषण गर्मियों से राहत देता है, इसलिए हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य होता है कि वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित करें साथ ही अंधाधुंध होने वाली पेड़ों की कटाई को रोकने में सबको परस्पर सहयोग करना चाहिए, वृक्ष मानव जीवन का प्राण है। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने संकल्प लेते हुए कहा कि जौनपुर कांग्रेस पूरे जनपद में अपने पास से दस लाख पौधे लगवायेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि वृक्ष ही प्रकृति तथा मानसून का संतुलन एवं सुरक्षित और निरोगी मानव जीवन का प्रमुख सूत्रधार है, इसलिए हर व्यक्ति स्वयं वृक्षारोपण और उसके संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कांग्रेसियों ने दस हजार पौधों को नि: शुल्क वितरित किया तथा हर व्यक्ति को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. बंशीधर शर्मा, , सभासद शहनवाज मंजूर, सभासद अबुजर शेख़, राजकुमार गुप्ता, इरशाद खान राजू , राजकुमार गुप्ता, इस्तेखारूल प्रधान,ज़ैद सिद्दीकी,अज़ीम जौनपुरी,साद सिद्दीक़ी, मसूद अहमद,परवेज़ उर्फ कल्लू, मुहम्मद ताहिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
