मुंबई | विशेष रिपोर्ट
गोवंडी : मुंबई देवनार पुलिस अधिकारिओ ने युवक को एमडी (मेफेड्रोन) बरामदगी के मामले में आकाश विद्याधर डावरे नामक युवक का नाम सामने आने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, उसके पास से कथित रूप से 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। इस सम्बन्ध मे पुलिस निरिक्षक कैलाश सोनावाने फ़ोन पर बात करने के बाद सिर्फ 11 ग्राम कि एम डी पुष्टि किया है हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि आकाश विद्याधर डावरे पूर्व नगरसेविका के भाई बताने का दावा किया जा रहा है. इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि वह भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के कई मामले में दोषसिद्ध हो चुका है और लगभग आठ साल के बाद सशर्त जमानत पर बाहर आया था।जेल से आने के बाद एम डी के धंदे मे सामिल पाया गया जिसके बाद देवनार पुलिस अधिकारीयों ने 27 जून 2026 को एम डी के साथ गिरफ्तार कर के गुनाह क्र 594/26 एड डी पी एस कायदा 19 85 के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट मे पेस किया कोर्ट मे 2दिन का पुलिस कोठरी मे भेज दिया. आगे कि जाँच देवनार पुलिस जाँच कर रही है.
सूत्रों के जानकरी के अनुसार दावरे को 65 ग्राम एम डी के साथ देवनार पुलिस के अधिकारियो ने गिरफ्तारा किया था लेकिन 11 ग्राम का हि मामलादर्ज किया गया. इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। संबंधित पुलिस अधिकारियों तथा संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।
