Author: khabre aaj bhi

बंशी बाजार में फायरिंग कर तीन बदमाशों ने लूटी थीं पांच सोने जैसी पीली धातु की चेन, मीरनपुर शक्का मोड़ पर घेराबंदी के दौरान दोनों के बाएं पैर में लगी गोली गाजीपुर : शहर के बंशी बाजार में शनिवार शाम ज्वेलरी शॉप में फायरिंग कर हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मीरनपुर शक्का मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई…

Read More

जौनपुर :  मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान के पिता शमीम अहमद इब्ने नूरुद्दीन खान के इंतकाल से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। 85 वर्ष की आयु में दुनिया से रुख्सत हुए मरहूम शमीम अहमद को शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026 को जोहर की नमाज़ के बाद ग्राम उत्तर पट्टी, पोस्ट बघैला, मल्हनी बाजार, विकासखंड करंजाकला, जनपद जौनपुर स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के…

Read More

जौनपुर :  जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की। साथ ही सुरक्षा उपकरणों, अभिलेखों और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। डीएम और एसएसपी ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने…

Read More

जौनपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जौनपुर में राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से भव्य जन एकता यात्रा निकाली गई। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस यात्रा में युवाओं का उत्साह और समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ समेत बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज से हुआ। यहां से यात्रा चहारसू चौराहा, ओलंदगंज चौराहा,…

Read More

जौनपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जौनपुर पुलिस द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जनपद के सभी थानों…

Read More

जौनपुर  : सुजानगंज थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 12 बोर की बंदूक, 200 जिंदा कारतूस, एक .22 बोर की राइफल, एक प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल, एक .45 बोर की ग्लॉक पिस्टल, विभिन्न बोर के कारतूस, 7 लाख 58 हजार रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को सुजानगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि…

Read More

समर्थकों ने भाजपा नेतृत्व से नए उम्मीदवार को मौका देने की उठाई मांग, युवाओं की भागीदारी और संगठनात्मक समीकरण पर टिकी निगाहें गाजीपुर : मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आनंद राय मुन्ना को चुनाव मैदान में उतारने की मांग समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच जोर पकड़ती दिखाई दे रही है। समर्थकों का मानना है कि इस बार विधानसभा क्षेत्र में किसी नए…

Read More

एसपी ने पुलिस कार्यालय में चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, एकता-अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का दिलाया संकल्प गाजीपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसपी ने पुलिसकर्मियों से आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने…

Read More

गाजीपुर :  जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नदियों/तालाबों में डूबने की घटनाओं के रोकथाम तथा आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाविकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के समस्त छठ घाटों, नदी घाटों एवं तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट, कलेक्टर घाट, पोस्ता घाट, ददरी घाट, सहित ऐसे घाट जहां भीड़ की संभावना अधिक है, वहां पूर्व में…

Read More

गाजीपुर :  जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने एफआरएस, पोषण ट्रैकर, THR , वीएचएसएनडी (VHSND) सत्रों के शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। होम विजिट पोषण ट्रैकर में खराब प्रगति पर करंडा, भांवरकोल, मोहम्मदाबाद, के सीडीपीओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके लिए जनपद स्तर से 50 अधिकारियों की तैनाती कर 50 अलग-अलग वीएचएसएनडी सत्रों की निगरानी कराई जाएगी। प्रत्येक बुधवार को जनपद में 300 स्थानों पर वीएचएसएनडी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने केंद्रों पर वेइंग मशीन की…

Read More