
जौनपुर : जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की। साथ ही सुरक्षा उपकरणों, अभिलेखों और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
डीएम और एसएसपी ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछताछ की।
निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए


