
गाजीपुर : बक्सुपुर स्थित मां दुलेश्वरी नेत्रालय में 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 20 मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. एके राय और डॉ. निशांत राय ने मरीजों का ऑपरेशन किया। डॉ एके राय ने बताया कि शिविर में मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण के साथ दवाएं और चश्मे भी वितरित किये जातें हैं । नेत्रालय की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को आंखों के इलाज में राहत मिली।


