दिलदारनगर (गाजीपुर) : साइबर हेल्प डेस्क दिलदारनगर पुलिस की सक्रियता से यूपीआई फ्रॉड के शिकार पीड़ित को बड़ी राहत मिली। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी राजेश कुमार उपाध्याय के साथ ऑनलाइन यूपीआई के जरिए एक लाख पांच रुपये की ठगी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना दिलदारनगर थाने में चल रही थी। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल गुरु प्रसाद द्विवेदी के प्रयास से संबंधित बैंक से समन्वय कर कोर्ट के आदेश पर पीड़ित के खाते में ठगी गई रकम में से एक लाख रुपये वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
