गहमर (गाजीपुर) : दिसंबर 2025 में गहमर क्षेत्र में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अमित सिंह को गैंग लीडर बताते हुए उसके गिरोह के कुल 11 सदस्यों के खिलाफ गैंग डी-154 के तहत पंजीकरण किया है। वहीं, गिरोह के सक्रिय सदस्य शैलेश कुमार सिंह के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक गहमर नंद कुमार तिवारी की रिपोर्ट, क्षेत्राधिकारी जमानियां और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की संस्तुति के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अमित सिंह संगठित गिरोह बनाकर हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देता है और गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल बना रहता है।
गैंग में अमित सिंह को लीडर तथा अमन सिंह, अंजनी सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ करिया, अमरजीत सिंह, अरविंद उर्फ भदाकू, एक बाल अपचारी, कृपेन्द्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह, लखन उर्फ विकास सिंह, शैलेश कुमार सिंह और सीमा सिंह को सदस्य बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
