पनवेल : भाजपा प्रदेश सचिव एवं विधायक प्रशांत ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवा की भावना के तहत पनवेल स्थित डॉ. गुणे अस्पताल के समीप सब्जी मार्केट परिसर में निःशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामशेठ ठाकुर के हाथों हुआ। विधायक प्रशांत ठाकुर ने भी शिविर का दौरा कर आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच, मुफ्त चश्मा वितरण, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच, पंजीकरण तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
‘विजन फ्रेंड्स’ के साकिब गोरे के सहयोग से संचालित ‘देवाभाऊ चश्मा’ विशेष अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। साथ ही मोतियाबिंद से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
शिविर की संयोजिका एवं नगरसेविका दर्शना भोईर ने उपस्थित अतिथियों और नागरिकों का स्वागत किया। इस अवसर पर पनवेल शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगरसेवक सुमित झुंजारराव, पूर्व नगरसेवक जगदीश गायकर, कामगार आघाड़ी जिला अध्यक्ष रविंद्र नाईक, मधुकर उरणकर, सपना पाटिल, कविता ठाकुर, कविता पाटिल, जयश्री कामेरकर, नीता मंजुळे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सक, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
