By : सुरेन्द्र सरोज
नवी मुंबई : भारतीय जनता पार्टी, प्रभाग क्रमांक 5, ऐरोली की ओर से ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक संदीपजी नाईक के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार, 2 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे हेगड़े भवन हॉल, सेक्टर-15, ऐरोली में भव्य विद्यार्थी गुणगौरव समारोह, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। ऐरोली के प्रत्येक विद्यालय के प्रथम तीन मेधावी विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को सम्मानित कर आकर्षक उपहार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
इस अवसर पर ऐरोली क्षेत्र के डॉक्टरों, वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), सफाई कर्मचारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा। साथ ही नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर और योगा मैट वितरण का आयोजन भी किया गया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन नवी मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति के सभापति एवं नगरसेवक अशोक भाऊसाहेब पाटिल तथा नगरसेविका संगीता अशोक पाटिल के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
