By : सुरेन्द्र सरोज
नवी मुंबई : नवी मुंबई के युवा नेता, जनप्रिय विधायक एवं कार्यसम्राट श्री संदीप नाईक के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार, 2 अगस्त 2026 को सायं 5:30 बजे सेक्टर-38 स्थित गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नवी मुंबई के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही, सेक्टर-38 स्थित गार्डन के नामकरण के संबंध में स्थानीय नागरिकों के साथ विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से उपयुक्त नाम तय करने पर भी चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व उपमहापौर अशोक अंकुशराव गावडे एवं नगरसेविका एडवोकेट स्वप्नाताई गावडे ने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, युवतियों तथा बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण के इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से यह कार्यक्रम न केवल विधायक संदीपभाई नाईक के जन्मदिवस को यादगार बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता का भी प्रभावी संदेश देगा।