
जौनपुर : सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार सिंह की देखरेख में 03 नवम्बर 2026 को ‘‘जिला कारागार, जौनपुर’’ का औचिक निरीक्षण किया गया।
सचिव द्वारा जेल के अस्पताल, पाकशाला, कैन्टीन, महिला बैरक, बच्चा बैरक समेत सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उक्त के संबंध में जेल अधीक्षक को उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। सचिव द्वारा कैदियों को निःशुल्क विधिक सहायता इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर, डिप्टी जेलर, डा0 दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, प्रकाश तिवारी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, जौनपुर उपस्थित रहे।

