महेंद्र शेठ घरत ने पत्रकार कृष्णा पाटील के परिवार को दी सांत्वना
उलवे (नवी मुंबई) : उलवे नोड के मोरावे गांव के वरिष्ठ नागरिक अर्जुन भोकाजी पाटील (आयु 78 वर्ष) का गुरुवार (ता. 9) को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वे वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा पाटील के पिता थे। इस दुखद अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कामगार नेता महेंद्रशेठ घरत तथा श्रीमती शुभांगीताई घरत ने शनिवार (ता. 11) को कृष्णा पाटील के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर एम.जी. ग्रुप के सहयोगी भी उपस्थित थे।
दिवंगत अर्जुन पाटील वारकरी संप्रदाय से गहराई से जुड़े हुए थे। उन्हें भजन और कीर्तन में विशेष रुचि थी। इसी कारण उन्हें भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक दत्ता म्हात्रे द्वारा ‘गरुड़ पुराण’ का पाठ किया जाएगा, जबकि शाम 6 से रात 8 बजे तक प्रतिदिन भजन सेवा आयोजित होगी।
रविवार (ता. 12) को दत्त प्रासादिक भजन मंडल, गव्हाण द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। बुवा देवानंद कोळी तथा मृदंगमणि प्रशांत कोळी अपनी सेवा देंगे।सोमवार (ता. 13) को श्रीपतबाबा भजन मंडल, गव्हाण के बुवा ज्ञानेश्वर म्हात्रे तथा मृदंगमणि गौरव म्हात्रे भजन प्रस्तुत करेंगे।
मंगलवार (ता. 14) को जय भवानी प्रासादिक मंडल, धाकटी जुई के बुवा मोहन पाटील, वेश्वी तथा मृदंगमणि यश रसाळ (दिघोडे) भजन सेवा देंगे।
बुधवार (ता. 15) को श्रीकृष्ण प्रासादिक महिला भजन मंडल, बेलपाडा की गायिका वर्षा ठाकूर और गीता ठाकूर भजन प्रस्तुत करेंगी। मृदंग पर अलंकार कडू संगत करेंगे।
गुरुवार (ता. 16) को साईराम प्रासादिक भजन मंडल, मोहा के बुवा राहुल कोळी तथा मृदंगमणि जगन्नाथ कोळी भजन सेवा देंगे।
शुक्रवार (ता. 17) को कुलदैवत प्रासादिक भजन मंडल, उलवे-तरघर के बुवा सिद्धेश पाटील और विनायक खारकर भजन प्रस्तुत करेंगे। मृदंग पर किरण ओवळेकर तथा तबले पर सागर मढवी संगत करेंगे।
शनिवार (ता. 18) को नादब्रह्म साधना भजन मंडल, खारघर (रांजणपाडा) के बुवा पंडित निवृत्तीबुवा चौधरी तथा मृदंगमणि निलेश पाटील (कोपरा) भजन सेवा देंगे।
रविवार (ता. 19) को श्री एकादशी भजन मंडल, मोरावे के बुवा महादेव पाटील, अंकुश पाटील और दत्ता म्हात्रे भजन प्रस्तुत करेंगे। मृदंग पर सागर मढवी संगत करेंगे। सोमवार (ता. 20) को गावदेवी प्रासादिक भजन मंडल, न्हावे के बुवा महेश पाटील तथा मृदंगमणि महादेव ठाकूर भजन सेवा देंगे।
मंगलवार (ता. 21 जुलाई) को उत्तरकार्य आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ह.भ.प. महेश महाराज साळुंखे (पाटणोली) का कीर्तन होगा। पखावज पर आदित्य पाटील तथा गायक अल्पेश पाटील, विनायक पाटील एवं उनके सहयोगी संगत करेंगे। ये सभी कार्यक्रम अर्जुन भवन, मोरावे में आयोजित किए जाएंगे।
