अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत एक युवती गंभीर रूप से घायल!

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 09, 2018
319

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद नहर के पास शनिवार को दिन में अज्ञात वाहन की टक्कर से जहां एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक युवती सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी दीपक राम (25), रामसेवक राम (45) और सोनम (20) अरसदा गांव में रिश्तेदार कृपाशंकर राम के लड़का की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार को बारात वापस आने पर तीनों बाइक से घर लौट रहा थे। बाइक दीपक चला रहा था। इसी दौरान दिन में लगभग 12 बजे मिर्जाबाद नहर के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में पिता रामसेवक की मौत हो गई।और दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर ले आई। जहां चिकित्सकों ने रामसेवक को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल दीपक और सोनम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?