वरिष्ठ शिवसैनिक संतोष नलावडे को मातृशोक

By: Surendra
Feb 05, 2025
5

नवी मुंबई :  शिवसेना (शिंदे गट)के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनकल्याण सामाजिक संस्था के सक्रिय सदस्य संतोष नलावडे की माता रजनी सीताराम नलावडे का वृद्धावस्था के कारण ३ फरवरी को शाम ४ बजे उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वे ८० वर्ष की थी। अपने पीछे स्व. नलावडे पुत्र, पुत्रवधू, दो पोती, एक पोता  व भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

बेबाक व स्पष्टवादी स्व. नलावडे ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के समय में कई उतार चढ़ाव को बड़े ही करीब से देखा और अपने अनुभव को युवा शिवसैनिकों के साथ सांझा भी किया। शिवसेना के ( पूर्व ) विधानसभा विरोधी पक्ष नेता  दत्ताजी नलावडे के संबंधी रहे स्व. नलावडे का अंतिम संस्कार जय भवानी नगर,  ठाणे के शमशान घाट में किया गया। जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पारिस नलावडे, आशीष नलावडे, दीपक खैर, संतोष खैर, अशोक सावंत, अनिल शिर्के (भाई), संतोष शिर्के (भतीजा), बाबू सालवी, रितेश सालवी, प्रभाकर मौंडकर, सुभाष निगम के अलावा कई शिवसैनिक व परिवारजन मौजूद थे। स्व. नलावडे के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से उनके परिवारजन को सांत्वना संदेश भेजा गया है। स्व. नलावडे का १२ वा व १३वां उनके निवास स्थान  वारली पाडा, वैशाली नगर, ठाणे में आगामी ३फरवरी को सुबह १०.०० बजे रखा गया है। ऐसी जानकारी उनके पुत्र संतोष नलावडे द्वारा दी गई है।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?