आम आदमी पार्टी ने प्रयागराज से अभी कॉल उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 17, 2020
231

By.जावेद बिन अली

उत्तर प्रदेश प्रयागराज : भारत सपनों का देश हो गया है lएक तरफ नाम बदलकर सुर्खियों में रहने वाली पार्टी की सरकार चल रही हैl तो दूसरी तरफ दिल्ली में जन्मी आहिस्ता आहिस्ता दूसरे राज्यों में अपना पैर फैलाने वाली आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश के २०२२ में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गयी है। जिले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया। 

पत्रकार वार्ता में जिला प्रभारी विवेक सिंह ने कहा की दिल्ली के जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी सहूलियतों पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक।

साझा पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ.अल्ताफ अहमद ने कहा की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर ली है चुनौती अब आदित्यनाथ और उनके मंत्री बताये कब और कहाँ शिक्षा और स्वास्थ जैसे मुद्दों पर बहस करनी है। इस मौके पर डॉ० अलताफ अहमद ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी।अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे।उन्होंने कहा की खुशी हो रही है ये देख कर की सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है। 

जिलाध्यक्ष डॉ.अल्ताफ अहमद ने कहा की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वह आगमी २२ दिसंबर को लखनऊ आ रहे है। हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे। इस मामले में खुली बहस से।अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए की किसका शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले है। 

जिला प्रभारी विवेक सिंह ने कहा की पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश को वही सब सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी,मुफ्त शिक्षा,मुफ्त चिकित्सा और २४ घंटे बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लिनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियांदी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक हैl l


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?