पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 18, 2024
33

By :  रिजवान अंसारी 

गाजीपुर : पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया। इसके बाद थानों से आई डायल 112  की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम तथा थानों की गाड़ियों में रखे सुरक्षा उपकरणों को चेक कर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर,जनपद कंट्रोल रूम, डायल 112 कंट्रोल रूम  इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक लाइन तथा पुलिस के जवान शामिल हुए।

 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?