बाल क्रीड़ा एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र आरिफ मंसूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का सामान्य बढ़ाया

By: Shakir Ansari
Oct 18, 2024
117

बाल क्रीड़ा एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र आरिफ मंसूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का सामान्य बढ़ाया  



चंदौली। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दूबेपुर माफी का बेहतरीन प्रदर्शन। विद्यालय के छात्र आरिफ मंसूरी ने ऊँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेक में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत स्पर्धा में चैम्पियन रहे, वही डिस्कस थ्रो में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। जबकि टीम स्पर्धा में उच्च प्राथमिक संवर्ग बालक कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। छात्रों की उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक राम शीष लाल, शिक्षक अवनीश कुमार सिंह, सदानन्द दुबे ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ चकिया, अतुल श्रीवास्तव, खेल अनुदेशक  आशा देवी , आशीष कुमार ने बधाई एवम जिला स्तरीय खेल में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?