जौनपुर:छुट्टा जानवरो से परेशान ग्रामिणो ने लगाया जाम रियाजुल हक

By: Riyazul
Mar 05, 2019
294

जौनपुर: सिकरारा छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की बर्बाद की जा रही फसलों से आजिज पाण्डेयपुर गांव के दर्जन भर से अधिक किसानों ने सोमवार को सिकरारा- शीतलगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सिखाया  प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी। 
नाराज किसानों ने गांव के प्रधानपति को भी प्रतीकात्मक रूप से बंधक बनाया। आज सुबह गांव के प्राचीन मंदिर पर ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतो में फसल बर्बाद कर रहे करीब अस्सी छोटे बड़े मवेशियों को गांव में अलग अलग जगहों पर कई दिनों से बांधकर गोशाला भेजने के लिए कई बार अधिकारियों को फोन से सूचना दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो लोगों ने सामूहिक निर्णय लिया कि सिकरारा- शीतलगंज मार्ग को जाम कर दिया जाय। आक्रोशित लोग सड़क पर करकट व बांस- बल्ली लगाकर जाम कर दिये। सूचना पाकर सौ नम्बर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जाम हटाने के लिए किसानों को समझाने लगी पर किसान नहीं माने। किसानों को समझाने के लिए पाण्डेयपुर गांव के प्रधानपति फूलचंद भारती मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। कहा, गांव में छुट्टा जानवरों की व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम उठाइए। किसानों ने कहा कि रात दिन जागकर किसी तरह गेहूं की फसल तैयार हुई है अब उसे छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। 
सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन।  ञतदिया कि समस्या को उच्चाधिकारियों से अवगत करा दिया जाएगा। 
इसके बाद गांव के लोग चले गए,और जल्दी ही इसका समाधान निकालने के लिए उच्चाधिकारियो को गाँव मे बुलाया जाएगा।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?