गौकशी के लिये कन्टेनर पर लाद कर ले जाए जा रहे 28 राशि गोवंश बरामद

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 04, 2019
319

-जौनपुर: श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए गौराबादशाहपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा दिनांक 03.03.2019 को वाहन सं0 UP65GT8819 कन्टेनर पर लदे 28 राशि गोवंश को हमराहियान की मदद से कस्बा गौराबादशाहपुर में आजमगढ जौनपुर मुख्य मार्ग पर से बरामद किया गया, वाहन में मौजूद तीनों अभियुक्त  नाम पता अज्ञात मौके से फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन  किया गया है। वाहन सं0 UP65GT8819 कन्टेनर जिस पर गोवंश लदे थे को थाना परिसर खडा कराया गया तथा गोवंश को केराकत गौशाला में सुपुर्द किया गया। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?