जौनपुर:प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने ज़हर पी कर दी जान,पुलिस नही कर रही मुकदमा दर्ज

By: Riyazul
Feb 02, 2019
281

जौनपुर; केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने कथित प्रेमी की बेवफाई के सदमा को बर्दाश्त नहीं किया। उसने मायके में जाकर विषाक्त ज़हर पी मौत को गले लगा लिया है। मृत युवती के परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए चंदवक थाने का चक्कर काट रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला के रिश्ते में नाती लगने वाले अविवाहित युवक से घर आते-जाते आंखें चार हो गईं। प्यार परवान चढ़ता गया। लोकलाज की सीमाओं को लांघकर दोनों लुक-छिपकर मिलने-जुलने लगे। तीन महीने पहले दोनों घर से भाग गए। तभी से खोज कर रहे परिजन सुराग मिलने पर कहीं से दोनों को पकड़कर घर लाए। महिला ने साफ कह दिया कि वह पति नहीं प्रेमी के साथ रहेगी। वहीं उक्त रिश्तेदार युवक कन्नी काटने लगा। गुरुवार की शाम नात-रिश्तेदारों की पहल पर चंदवक स्थित एक मंदिर में पंचायत भी हुई थी। वहा युवक ने साफ कह दिया कि वह महिला को अपने साथ नहीं रखेगा। खुद को ठगा सा महसूस करती हुई महिला वहां से मायके कंजहित, आजमगढ़ पहुंचते ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे आनन-फानन अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजन युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काट रहे हैं।
उक्त घटना इलाके में जोरो पर चर्चा का विषय बनी हुई है।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?