बेखौफ बदमाशो ने घर पर अंधाधुंध फायरिग,लाठी डंडो से पीट कर दो को किया घायल

By: Izhar
Jul 23, 2018
323

उत्तर प्रदेश:जौनपुर शहर शहर के मियांपुर तिराहे के पास बदमाशों ने राजन यादव के घर पर फायरिंग कर दिया। उसके बदमाशों ने राजन व उनके मित्र प्रिंस यादव को हाकी—डंडे से पीटकर घायल कर दिया। संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार की शाम करीब सवा 6 बजे मियांपुर निवासी राजन यादव पुत्र बुलबुल यादव अपने मित्र प्रिंस के साथ घर पर थे। इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। बदमाशों ने राजन के घर पर भी कई राउंड फायर किया। फायरिंग के बाद बादमाशों ने राजन व ​प्रिंस की हाकी, लाठी, डंडे पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजन व प्रिंस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?