
नवी मुंबई : शिवसेना नेता एवं पूर्व सांसद राजन विचारे की प्रमुख उपस्थिति तथा जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल के मार्गदर्शन में सानपाडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 बोतल रक्त संकलित कर केमिस्ट ब्लड बैंक को सौंपा गया।
इस अवसर पर राज्य संगठक अवधेश शुक्ला, जिला संगठक रंजना शित्रे, उपजिला प्रमुख संतोष घोसालकर, संदीप पाटिल, विधानसभा प्रमुख अतुल कुलकर्णी, उपशहर प्रमुख अजय पवार, महेंद्र धुमाल एवं रोहिणी भोईर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रमुख दिलीप चरवड़ का पूर्व सांसद राजन विचारे के हाथों सत्कार भी किया गया।
