बैसाखी पर्व के पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्रा

By: Shakir Ansari
Apr 11, 2025
14

बैसाखी पर्व के पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्रा 
 
डीडीयू नगर।बैसाखी पर्व के पूर्व शुक्रवार को सिख समाज की ओर से नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभा यात्रा इंडियन इंस्टीच्यूट के मैदान से निकलकर जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे तक गई। शोभायात्रा के दौरान सिख श्रद्धालुओं ने गुरु के जयकारे लगाए। 
शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा की शुुरुआत नगर स्थित इंडियन इंस्टिच्यूट कालोनी से हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे घोडों पर सवार होकर शौर्य और वीरता के प्रतीक के रूप में नजर आये। उनके पीछे सिख समाज के युवा जो बोले सो निहाल के जयकारे लगा रहे थे। मिर्जापुर से आये गतका ग्रुप में शस्त्रों से हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया। वहीं शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे लोग झाडूृ लगाने के बाद पुष्प बिछाते रहे। इस मौके पर एक जीप कौमी झंडो के साथ राष्ट्रध्वज भी सजाया गया था। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत, टॉफी, बिस्कुट आदि का प्रबंध किया गया था। रात लगभग दस बजे शोभा यात्रा जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह शम्मी, सेक्रेटरी महेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, रविंद्र सिंह, सतपाल सिंह सूरी, नरेंद्र सिंह, मनमीत सिंह राजन गुरदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?