कर्मचारी परिवाद निवारण सह सम्पर्क अभियान" का आयोजन

By: Vivek kumar singh
Jul 13, 2024
191


दिलदारनगर/गाजीपुर : आज मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के निर्देशानुसार स्थानीय दिलदारनगर स्टेशन पर कार्मिक विभाग द्वारा "कर्मचारी परिवाद निवारण सह सम्पर्क अभियान" का आयोजन किया गया।

इस कर्मचारी परिवाद निवारण परिवाद सह सम्पर्क अभियान में दानापुर मंडल से आएं मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक एकलव्य कुमार ज्योति ने स्टेशन प्रबंधक श्री एन ए ख़ान के साथ मिलकर स्टेशन पर कार्यरत परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, कर्षण वितरण के साथ इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों के साथ सम्पर्क किया और उनके परिवादों नोट किया।सभी कर्मचारियों में ख़ुशी का वातावरण देखने को मिला क्योंकि उन लोगों का कहना है कि कार्मिक विभाग द्वारा नियमित रूप से कर्मचारी परिवाद निवारण सह सम्पर्क अभियान चलाकर हमलोग के परिवादों को निवारण कराया जा रहा है इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक महोदय के साथ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी दानापुर को बहुत बहुत धन्यवाद।


Vivek kumar singh

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?