१८ फरवरी को सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह का कार्यक्रम किया जायेगा आयोजित

By: Izhar
Feb 17, 2021
1187

दिलदारनगर : थाना क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम फूली में १८ फरवरी को सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें राजभर समाज द्वारा, कल दोपहर १२ बजे दिन मनाया जाएगा,११ वीं सदी के राजा रहे राष्ट्र रक्षक राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के जीवन परिचय एवं  उनके इतिहास की जानकारी दी जायेगी। इसके साथ साथ  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता  का कार्यक्रम भी आयोजित कि जायेगी । समान्य ज्ञान में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिससे सर्व समाज को उनसे प्रेरणा मिल सके। इसकी जानकारी (राजभर सहयोग सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत राजभर ने दी।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?