कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर को अशोक पुरुस्कार, इलाके में खुशी

By: Nooman Babar
Dec 25, 2023
27

सेवराई /गाजीपुर  : सेवराई तहसील क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा गांव निवासी एवं डिप्टी कमिश्रर ऑफ कोलकाता पुलिस नमरोज अहमद खान को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इस साल के अशोक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। अशोक पुरुस्कार से सम्मानित होने पर गांव सहित क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। फोन व सोशल मीडिया के जरिए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

पुरुस्कार समारोह नई दिल्ली के इंडिया हैबीटेट सेंटर में आयोजित किया गया था। इस दौरान भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष जे.जे. सिंह, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल  सौरभ तिवारी, कैबिनेट सचिवालय के संयुक्त सचिव डॉक्टर संदीप मारवाह द्वारा उनको यह पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

डिप्टी कमिश्रर ऑफ कोलकाता पुलिस ने बातचीत के दौरान कहा कि इस पुरुस्कार से जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी मिलकर देश में शांति एवं करुणा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दें। इससे पहले उन्हें 15 अगस्त 2022 को कोलकाता पुलिस में उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया था। उल्लेखनीय सेवा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी भी उन्हें प्रशंसा अवार्ड से सम्मानित कर चुकी हैं। इसके अलावा भी नमरोज अहमद को कई पुरुस्कारों से नवाजा जा चुका है।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?