गाजीपुर : निजी डीएलएड कॉलेजों में प्रशिक्षण व्यवस्था और शिक्षण कार्य की स्थिति जांचने के लिए डायट प्राचार्य शैलेश कुमार पटेल ने गुरुवार को कई संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कॉलेजों में प्रशिक्षु अनुपस्थित मिले और शिक्षण कार्य में लापरवाही सामने आने पर 10 निजी डीएलएड कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। डायट प्राचार्य ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य डीएलएड प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कक्षाओं के संचालन और प्रशिक्षुओं की उपस्थिति की स्थिति जानना था। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अपेक्षित शिक्षण कार्य नहीं पाया गया। इस पर संबंधित कॉलेजों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डायट प्रवक्ता अभय चन्द्रा और कनिष्ठ सहायक अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। टीम ने काशीनाथ महाविद्यालय ककरही दौलतपुर, काशीनाथ शिक्षा संस्थान नारायणपुर ककरही दौलतपुर, बाबा धर्मदेव बालिका महाविद्यालय कैथवलिया माहपुर, कालिंदी सिंह महाविद्यालय इशोपुर, केवीएम संस्थान बक्बुपुर हुस्मुजपुर, कृष्ण सुदामा संस्थान मरदापुर सादात, केएकबी इंस्टीट्यूट मरदापुर सादात, कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर और माता प्यारी राजदेव महाविद्यालय सादात सहित अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया। डायट प्राचार्य ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संस्थानों को प्रशिक्षुओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
