गहमर (गाजीपुर ) थाना गहमर क्षेत्र के बारा गांव में सोमवार रात भटकते मिले मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई की रात ग्रामीणों ने बारा गांव में एक विक्षिप्त व्यक्ति के घूमने की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की सुरक्षा को देखते हुए उसे थाना गहमर ले आई। पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक प्रयासों के बाद उसकी पहचान इरशाद उर्फ लड्डू पुत्र मो. गुलजार, निवासी वार्ड नंबर-05, मोहनपुर, थाना सिमरी बख्तियारपुर, जनपद सहरसा (बिहार) के रूप में की।
इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। आवश्यक सत्यापन और विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इरशाद उर्फ लड्डू को उसके परिजन मो. आलम पुत्र मो. तैय्यब के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने गहमर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर खाकी के मानवीय चेहरे को सामने रखा।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
