नवी मुंबई : प्रतिनिधि एपीएमसी माथाडी सिग्नल के पास यूनियन बैंक के सामने मुख्य सड़क पर गटर का चेंबर करीब 7 से 8 इंच नीचे धंस जाने से वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। बारिश के दौरान इस स्थान पर पानी जमा होने से धंसा हुआ चेंबर दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और यहां से बड़ी संख्या में दोपहिया तथा चारपहिया वाहन गुजरते हैं। पानी भरने के बाद चेंबर का अंदाजा नहीं लगने के कारण वाहन अचानक गड्ढे में गिर सकते हैं। इससे गंभीर दुर्घटना और जनहानि की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इस संबंध में गोविंद साळुंखे, तुर्भे स्टोअर, नवी मुंबई ने नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त को लिखित निवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
साळुंखे ने मांग की है कि धंसे हुए गटर चेंबर को तत्काल रोड लेवल पर लाकर उसकी उचित मरम्मत की जाए। साथ ही, मरम्मत का काम पूरा होने तक वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए वहां बैरिकेट्स और चेतावनी फलक लगाए जाएं।
नागरिकों का कहना है कि किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय महानगरपालिका प्रशासन को संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल उपाययोजना करनी चाहिए।
