नवी मुंबई : प्रभाग क्रमांक 21 के सेक्टर-3, नेरूल क्षेत्र के रहिवासियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगरसेविका सौ. माधुरी जयेंद्र सुतार ने क्षेत्र का प्रत्यक्ष दौरा कर नागरिकों की समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान MSEDCL से संबंधित विद्युत समस्या, नवी मुंबई महानगरपालिका से संबंधित स्वच्छता एवं वृक्षछंटाई सहित कुल तीन प्रमुख समस्याओं का जायजा लिया गया। नगरसेविका ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तत्काल संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया और समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करवाया।
क्षेत्र में विद्युत विभाग के खुले डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स) और खुले तार तथा अस्वच्छता की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रशासन के समक्ष उठाया गया। संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिए नगरसेविका माधुरी जयेंद्र सुतार की इस पहल से स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।
