गाजीपुर : पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे दोनों पक्ष शनिवार को कचहरी रोड पर ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित एसपी कार्यालय के सामने का है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्ष मध्यस्थता (मीडिएशन) के सिलसिले में एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने पर वे सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए।
मारपीट की सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को सदर कोतवाली ले गई, जहां विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद न बढ़ाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
