दिलदारनगर (गाजीपुर) : फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला (रौनियार) ने प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि अमृत भारत योजना में चयनित होने के बावजूद दिलदारनगर जंक्शन पर अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को असुविधा हो रही है। विशेष रूप से दिलदारनगर से गाजीपुर जिला मुख्यालय आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिलदारनगर–टाड़ीघाट डीटी पैसेंजर ट्रेनों (53643/53644 एवं 53647/53648) का सुबह-शाम गाजीपुर सिटी तक संचालन कराने की मांग की।इसके अलावा वाराणसी–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस (22587/22588), नई दिल्ली–राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस (22361/22362), वंदे भारत सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का दिलदारनगर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने तथा दिलदारनगर से भभुआ रोड तक प्रस्तावित रेल लाइन विस्तार कार्य शीघ्र शुरू कराने की भी मांग की गई। इस पर राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने ज्ञापन रेल मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
