चंदौली : कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए चंदौली प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर यात्रा मार्ग स्थित होटल, ढाबों और खाद्य दुकानों की लगातार जांच की जा रही है।
प्रशासन ने सभी दुकानदारों के लिए रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। ओवररेटिंग, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और गंदगी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रा मार्ग पर लगाए जाने वाले भंडारों में प्लास्टिक और थर्माकोल के दोना-पत्तल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुकानों पर ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ का क्यूआर कोड लगाया जा रहा है, जिससे लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सीधे शिकायत या फीडबैक दर्ज करा सकेंगे। किसी भी शिकायत के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 भी जारी किया है।
सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी है कि कांवड़ यात्रा के दौरान गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावट या अनियमितता मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
