गाजीपुर/दिल्ली : नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का दावा किया गया, जिसमें मन्नू सिंह के घायल होने की बात सामने आई है। उनके साथ मौजूद अखिलेश सिंह ‘विक्की’ ने उन्हें संभालते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। प्रदर्शन में प्रमोद यादव समेत अन्य समाजवादी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान मन्नू सिंह ने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
मन्नू सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मामले में जवाबदेही तय करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में शामिल लाखों छात्र और उनके अभिभावक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
