नवी मुंबई : भोलानगर पुनर्वास परियोजना का आज रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अब तक पुनर्वासित नहीं हुए निवासियों को जल्द से जल्द नए घरों की चाबियां सौंपने की मांग की गई।
रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पात्र निवासियों को अगले 8 दिनों के भीतर घरों की चाबियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई स्थानों पर निर्माण कार्य का मलबा (डेब्रिस) अब तक नहीं हटाया गया है। इस पर संबंधित ठेकेदार को तत्काल बुलाकर मलबा हटाने और सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
वर्तमान में वहां रह रहे लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा करने तथा सड़क के दोनों ओर तारबंदी (फेंसिंग) करने के भी निर्देश दिए गए। संबंधित ठेकेदार ने सभी लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।इस निरीक्षण के दौरान नगरसेवक अक्षय अनंत ठाकुर, रेलवे अधिकारी, संबंधित ठेकेदार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
