गाजीपुर : पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) तथा थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक और सैनिक सम्मेलन आयोजित कर कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों की प्रकृति, लंबित मामलों और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का बिंदुवार आकलन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टॉप-10 अपराधियों, गुंडा तत्वों, माफिया और अन्य सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, उन्हें एकीकृत नेटवर्क से जोड़ने तथा कंट्रोल रूम व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने, जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों और आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की गई। इसके अलावा ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र के तहत अधिक से अधिक कैमरे स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
