गाजीपुर : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक दिनांक 16.07.2026 को सायं में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में पंचायत सहायकों की उपस्थिति, व्यक्तिगत शौचालय आवंटन एवं प्रत्येक बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य करने और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दियें तथा आवास योजना के समस्त पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से लाभ दिलाने तथा व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा से आच्छादित करने और उनके खातों में धनराशि प्रेषित करने के निर्देश। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर्स को स्थानीय कबाड़ी व्यवसायियों से लिंक करने का निर्णय, ताकि सूखे कचरे का सही निस्तारण हो सके। प्रत्येक बुधवार को सफाई कर्मियों की विशेष टोलियां बनाकर स्कूल, सार्वजनिक स्थान, अस्पताल और हाट-बाजारों में सघन सफाई करने के निर्देश दिये गयें। वर्षा ऋतु के मद्देनजर जल-जमाव की समस्या का तत्काल निस्तारण करने, नालियों को साफ करने और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई करने के सख्त निर्देश दिये गयें। जिलाधिकारी द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में वी एल ई सर्विसेज का दायरा बढ़ाएं। पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन व अन्य डिजिटल नागरिक सेवाएं ससमय व सुलभता से उपलब्ध कराने की सीधी जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी, पंचायत की तय की गई है।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
