सेवराई (गाजीपुर) : गहमर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए 15 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने गहमर पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, बारा गांव निवासी समीमुद्दीन खां पुत्र मोहम्मद वकील खां ने अपने 15 वर्षीय पुत्र के घर से लापता होने की सूचना देते हुए गहमर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 127/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की गई।
थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव एवं पुलिस टीम ने लगातार तलाश और परिजनों के सहयोग से गुरुवार को बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने गहमर पुलिस की तत्परता और सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
