Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

July 31, 2026

गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
  • गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
  • यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
  • शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
  • मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
  • महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
  • कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»जौनपुर»जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर
जौनपुर khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiJuly 15, 20262 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जौनपुर  : जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सोमवार देर सायं आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं उपयोग, सामुदायिक शौचालयों के संचालन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम), प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लक्ष्य, सामुदायिक शौचालयों की कार्यशीलता तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण नियमित रूप से कराया जाए तथा प्रत्येक आरआरसी का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रत्येक ग्राम में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) स्थिति को स्थायी बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिव एवं सफाई कर्मचारियों के माध्यम से प्रतिदिन सुबह एवं शाम निगरानी कराई जाए तथा ग्रामीणों को शौचालयों का नियमित उपयोग करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाए।

बैठक में सामुदायिक शौचालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक शौचालय पूर्णतः क्रियाशील रहें, उनमें नियमित साफ-सफाई, पेयजल एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक सामुदायिक शौचालय के भीतर यह संदेश प्रमुखता से अंकित कराया जाए कि “अपने बाद आने वाले दूसरे व्यक्ति के लिए शौचालय साफ रखें।” उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

समीक्षा के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, सामुदायिक शौचालयों के संचालन तथा रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) की वर्तमान स्थिति, अंत्येष्टि स्थल का भी विस्तार से परीक्षण किया गया। जिन विकास खण्डों में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जनसहभागिता बढ़ाकर जनपद को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छता से जुड़े प्रत्येक लक्ष्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026

शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

July 31, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026341

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026291

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026247

नेरुल स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास

July 12, 2026209
Don't Miss
चंदौली

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

By khabre aaj bhiJuly 31, 20266

चंदौली :  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज समिति ने चंदौली…

गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026

शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

July 31, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.