नवी मुंबई : भाजपा नवी मुंबई प्रभाग क्रमांक 21 की नगरसेविका सौ. माधुरी सुतार की पहल पर शिरवणे गांव स्थित स्वर्गीय अरुण परशुराम सुतार (पूर्व सरपंच) के नाम से जुड़े नवी मुंबई महानगरपालिका स्कूल के मैदान के प्रवेश द्वार के सामने खुले केबल तार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई।
बरसात के मौसम में खुले बिजली के तारों से करंट लगने की घटनाओं को देखते हुए मामले की गंभीरता को समझते हुए नगरसेविका ने तुरंत MSEDCL और नवी मुंबई महानगरपालिका के विद्युत विभाग से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी।
जांच के दौरान पता चला कि संबंधित तार बिजली का नहीं, बल्कि MTNL का पुराना और निष्क्रिय केबल था। इसके बावजूद नागरिकों में किसी प्रकार की दहशत या भ्रम की स्थिति न बने, इसलिए अनावश्यक केबल को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
नगरसेविका माधुरी सुतार ने NMMC और MSEDCL प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं खुले बिजली के तार या केबल दिखाई दें तो तुरंत संबंधित विभाग या जनप्रतिनिधि को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभाग के नागरिकों की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
