नवी मुंबई : ऐरोली स्थित MIDC क्षेत्र के Airoli Knowledge Park Road, MSEB Staff Colony, TTC Industrial Area, पटणी खाऊ गली (पिन – 400708) में बड़ी संख्या में अवैध हाथगाड़ियां, अनधिकृत वाहन, फेरी व्यवसाय तथा फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसके कारण महिलाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए पैदल चलना अत्यंत कठिन और जोखिम भरा हो गया है। इसके अलावा अनधिकृत वाहनों और हाथगाड़ियों के कारण क्षेत्र में गंभीर यातायात जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित रूप से लाखों रुपये की अवैध वसूली के बल पर यह अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही संबंधित विभागों से संयुक्त अभियान चलाकर सभी अवैध हाथगाड़ियों, अनधिकृत वाहनों, फेरी व्यवसाय तथा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की गई है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और बाधारहित फुटपाथ उपलब्ध हो सके।
