गाजीपुर : सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव से मारपीट के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर, गोविंद यादव और सोनू सिंह शामिल हैं। तीनों को सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख से मारपीट के मामले में नामजद आठ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। ताजा कार्रवाई के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व दबंगों ने सैदपुर ब्लॉक कार्यालय में घुसकर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव के साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी चर्चा में रहा और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया था।
पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे शेष आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
