सेवराई (गाजीपुर) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान डाली गई गिट्टी और बालू यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मार्ग पर बिखरी निर्माण सामग्री के चलते यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के दौरान कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज एवं प्लेटफार्म संख्या दो के निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी और बालू मार्ग पर डाली गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी इसे हटाया नहीं गया। इसके कारण प्रतिदिन स्टेशन आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।
भदौरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख स्टेशन है, जहां आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचते हैं। प्लेटफार्म संख्या तीन तक जाने के लिए यात्रियों को इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते पर फैली गिट्टी और बालू के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के संबंध में कई बार रेल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने मार्ग को शीघ्र साफ कर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर ने बताया कि समस्या की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्ग से गिट्टी और बालू हटवाकर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
