गाजीपुर : सैदपुर कस्बे में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले दुकानदार के मामले में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि सैदपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बा निवासी दुकानदार सुरेंद्र कश्यप ने हाल ही में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसकी जांच की जा रही है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र कश्यप बकाया बिजली बिल को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बिल जमा नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि बिजली एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने और उत्पीड़न के कारण वह अवसादग्रस्त हो गए थे।
बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला स्वयं मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि प्रकरण की सभी पहलुओं से जांच कराई जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
