Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

July 31, 2026

गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
  • गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
  • यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
  • शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
  • मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
  • महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
  • कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»जौनपुर»भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए मेडिकल कॉलेज जौनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए मेडिकल कॉलेज जौनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiJune 12, 20261 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जौनपुर :  बढ़ते तापमान एवं हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर द्वारा मरीजों, तीमारदारों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो० आर० बी० कमल के मार्ग दर्शन में जनरल मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा0 जितेन्द्र कुमार एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा0 मुदित चैहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य प्रो० आर० बी० कमल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान थोड़ी-सी सावधानी से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है। उन्होंने लोगों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने, धूप में निकलते समय सिर को ढकने तथा हल्के सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रधानाचार्य के निर्देश पर कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके तीमारदारों को निःशुल्क ओआरएस वितरित किया गया तथा उन्हें गर्मी से बचाव के सरल एवं प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए० ए० जाफरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान मौसम में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को समय रहते सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल कालेज जौनपुर में इमरजेंसी सुविधा 24×7 संचालित है। किसी भी मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वह निःसंकोच आकर इलाज करा सकता है।

मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा० जितेन्द्र कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हीट वेव एवं हीट स्ट्रोक के लक्षणों, कारणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक तेज धूप या अत्यधिक गर्म वातावरण में रहने से शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे बेहोशी, दौरे एवं अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना, सिरदर्द, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों एवं गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लू से बचाव के लिए जागरूकता एवं सतर्कता ही सबसे प्रभावी उपाय है।

बाल रोग विभाग के सहायक आचार्य डा० अरविन्द यादव ने बताया कि छोटे बच्चे लू के प्रभाव से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को पर्याप्त पानी एवं अन्य तरल पदार्थ देने, धूप से बचाने तथा किसी भी असामान्य लक्षण पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी।

कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मुदित चैहान ने जनसामान्य से अपील की कि वर्तमान भीषण गर्मी एवं लू के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें तथा हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।इस अवसर पर डा0 नवीन सिंह, डा0 पूजा पाठक, डा0 अनिल कुमार, डा0 अवधेश गुप्ता, डा0 मिथिलेश गुप्ता, डा0 दीपिका शाव, डा0 जयन्त शर्मा, डा0 सन्दीप सिंह तथा कर्मचारी , मरीज व उनके तीमारदार उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026

शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

July 31, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026341

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026290

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026247

नेरुल स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास

July 12, 2026209
Don't Miss
चंदौली

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

By khabre aaj bhiJuly 31, 20266

चंदौली :  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज समिति ने चंदौली…

गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026

शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

July 31, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.