गाजीपुर : जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 की तैयारियों एवं लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान शासन द्वारा जारी नवीन संशोधित शासनादेश के अनुसार जनपद को आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य की समीक्षा की गई तथा विभागवार संशोधित लक्ष्य निर्धारित किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वृक्षारोपण हेतु भूमि चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था एवं रोपित पौधों के संरक्षण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण केवल संख्या तक सीमित न रहे, बल्कि पौधों के जीवित रहने की दर भी अधिकतम सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपायुक्त मनरेगा को निर्देशित किया गया कि अमृत सरोवरों के आसपास, सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि, चयनित वीआईपी ग्राम पंचायतों तथा विद्यालय परिसरों में अधिक से अधिक पौधारोपण कराया जाए। इसके अतिरिक्त सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने आवंटित स्थलों का तत्काल सत्यापन कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, भूजल संवर्धन एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समयावधि में समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक, एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Trending
- बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
- गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
- शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
- महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
- कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
