Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

July 31, 2026

गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति
  • गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
  • यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस
  • शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
  • मुख्य नहर में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक, आंदोलन की चेतावनी
  • महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक, महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
  • कांग्रेसियों ने बांटे दस हजार पौधे
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»गाजीपुर»होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय की हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से कांग्रेस नेता अजय राय ने की मुलाकात
गाजीपुर khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय की हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से कांग्रेस नेता अजय राय ने की मुलाकात

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiJune 6, 20266 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गाजीपुर  : जिले के चर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज गाजीपुर पहुंचकर मृतक विनीत राय के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। अजय राय ने कहा कि विनीत राय की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है, और पुलिस पहले मिली धमकियों के बावजूद कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों के साथ मिलकर काम करने का भी आरोप लगाया।
उल्लेखनीय है कि 29 मई की देर रात होटल व्यवसायी विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीबाग स्थित मृतक विनीत राय के आवास पर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
मीडिया से बातचीत में अजय राय ने आरोप लगाया कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले आरोपियों द्वारा विनीत राय को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इतना ही नहीं, उनके होटल पर पहुंचकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की गई थी। परिजनों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की और उन्हें छोड़ दिया।
अजय राय ने कहा कि इन घटनाओं से साफ साबित होता है कि प्रदेश का प्रशासन पूरी तरह लचर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाजीपुर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है, और पुलिस प्रशासन अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ माह पहले नोनहरा थाने में हुई सियाराम उपाध्याय की मौत का मामला भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले में भी किसी पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और सभी को क्लीन चिट दे दी गई। अजय राय के अनुसार, यह दर्शाता है कि सरकार और प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।
अजय राय ने जोर देकर कहा कि प्रशासन का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह पुलिस और अपराधी मिलकर काम कर रहे हैं, उससे जनता का भरोसा टूटता जा रहा है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

July 31, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026341

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026290

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026247

नेरुल स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास

July 12, 2026209
Don't Miss
चंदौली

बाल तस्करी के खिलाफ चंदौली-सोनभद्र में निर्णायक अभियान चलाएगी ग्राम स्वराज समिति

By khabre aaj bhiJuly 31, 20266

चंदौली :  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज समिति ने चंदौली…

गहमर के तिहरे हत्याकांड से जुड़े 11 पर गैंग डी-154 दर्ज, एक पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

July 31, 2026

यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई एक लाख की रकम वापस

July 31, 2026

शाही पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

July 31, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.